फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi daughter roll riya chakravarti in sushant biography

सुशांत राजपूत पर बन रही फिल्म में रिया चक्रवर्ती का किरदार निभाएगी झांसी की बेटी

Sun, 20 Sep 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jhansi daughter roll riya chakravarti in sushant biography
श्रेया शुक्ला।
झांसी। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले पर बन रही फिल्म में झांसी की बेटी बड़ी भूमिका निभा रही है। झांसी की श्रेया शुक्ला को फिल्म में रिया चक्रवर्ती का किरदार मिला है। फिल्म में सुशांत आत्महत्या के बारे में दिखाया जाएगा। श्रेया शुक्ला पहले भी रुपहले पर्दे पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य अब तक सामने नहीं आया है। इसे लेकर देश की बड़ी एजेंसियां जांच कर रही हैं। वहीं सुशांत की आत्महत्या की कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरला सारागोई और राहुल शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म न्याय द जस्टिस में झांसी की श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती की भूमिका निभाएंगीं। श्रेया मिस इंडिया रनर अप और मिस उत्तर प्रदेश का खिताब भी जीत चुकी हैं। हाल ही में उनको भारत गौरव सम्मान से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन

खाती बाबा निवासी रेलवे इंजीनियर नवीन शुक्ला की बेटी श्रेया मुुंबई में एक स्थापित मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनको वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड, भारत गौरव अवार्ड, मैं हूं बेटी सम्मान, बुंदेलखंड गौरव सम्मान मिल चुका है। निर्देशक दिलीप गुलाटी की फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की भूमिका में जुबैर खान, दिशा सालियान के किरदार में अभिनेत्री सोमी खान, शक्ति कपूर, अरुण बक्शी, अमन वर्मा, असरानी, सुधा चंद्रन अहम भूमिका में होंगे। नवीन शुक्ला ने बताया कि फिल्म में झांसी की बेटी को अहम किरदार मिलने से झांसी का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed