फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Daughter of an RPF employee hanged herself; she was an intermediate student.

झांसी: आरपीएफ कर्मी की बेटी ने फंदा लगाकर दी जान, पेपर देकर घर लौटने के बाद उठाया कदम, इंटरमीडिएट की था छात्रा

Sat, 28 Mar 2026 10:21 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 28 Mar 2026 10:21 PM IST
सार

ड्यूटी से घर लौटे पिता ने देखा बेटी बाथरूम में है। काफी देर बाद भी बेटी बाहर नहीं निकली तो भाई ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई हलचल न होने पर पिता ने किसी प्रकार दरवाजा खोला तो अंदर देख चीख उठा।

विज्ञापन
Jhansi: Daughter of an RPF employee hanged herself; she was an intermediate student.
सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएफ कर्मी के बेटी का शव शुक्रवार शाम घर के अंदर बाथरूम में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी और पेपर देकर घर लौटी थी। हादसे के समय घर पर भाई मौजूद था। मां नवरात्र पर्व पर भजन-कीर्तन में शामिल होने गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है।
विज्ञापन


रेलवे वर्कशॉप में हेड कांस्टेबिल के पद पर तैनात अशोक सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले है। वह यहां दीनदयाल नगर पानी की टंकी के पास किराए से परिवार सहित रहते हैं। उनकी एक बेटा यशी व एक बेटा है। बेटी यशी सिंह इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार वह पेपर देकर घर लौटी तो भाई अकेला घर पर था। मां नवरात्र के मौके पर पड़ोस में भजन-कीर्तन में शामिल होने गई थी। जबकि पिता ड्यूटी पर तैनात थे। शाम को जब पिता घर लौटे तो देखा बेटी बाथरूम में है। काफी देर बाद भी बेटी बाहर नहीं निकली तो भाई ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई हलचल न होने पर पिता ने किसी प्रकार दरवाजा खोला तो चीख उठा। बेटी दुपट्टा पर फांसी के फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में बेटी को उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने यशी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पपोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि छात्रा पेपर देकर लौटी थी। संभवत: पेपर बिगड़ने से डिप्रेशन में आकर फांसी लगा ली। परिजनों से पूछताछ की गई थी, लेकिन वह भी कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed