फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Crime News: Fifteen minute call recording surfaced of maternal uncle Amit accused in Sushant murder cas

UP: डेढ़ सौ की एक गोली आती है... दो गोली लाकर कर दूंगा कत्ल, भांजे की हत्या के बाद सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग

Mon, 12 Jun 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jun 2023 12:03 PM IST
सार

Jhansi Murder Case News Today: झांसी में सुशांत उर्फ प्रिंस की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। भांजे की हत्या के बाद मामा की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें वह कह रहा है कि डेढ़ सौ रुपये की एक गोली आती है। तीन सौ रुपये की दो गोली लाकर वह सुशांत को गोली से उड़ा देगा।

विज्ञापन
Jhansi Crime News: Fifteen minute call recording surfaced of maternal uncle Amit accused in Sushant murder cas
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार इलाके में सुशांत उर्फ प्रिंस की हत्या मामले में हत्यारोपी मामा अमित उर्फ मार्शल की करीब पंद्रह मिनट की कॉल रिकार्डिंग सामने आई है। इसमें वह सुशांत की नानी से फोन पर बात करते हुए सुशांत की हत्या करने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


फोन में वह कह रहा है कि डेढ़ सौ रुपये की एक गोली आती है। तीन सौ रुपये की दो गोली लाकर वह सुशांत को गोली से उड़ा देगा। मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने रविवार को आरोपी मार्शल एवं उसके एक साथी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह काशीराम पार्क के पीछे मसीहागंज निवासी सुशांत का शव बरामद हुआ था। चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस की पड़ताल में सुशांत के दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले मार्शल का नाम सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने पंद्रह मिनट लंबी कॉल रिकार्डिंग सार्वजनिक की। इसमें मार्शल सुशांत की नानी को फोन पर धमका रहा था। परिजनों के मुताबिक मार्शल की पत्नी करीब पांच साल पहले उसे छोड़कर जा चुकी है। 

इसके बाद से मार्शल की नजर सुशांत की पत्नी पर थी। इस वजह से मार्शल की सुशांत से खुन्नस थी। मार्शल दबंग किस्म का है। उस पर प्रेमनगर एवं सीपरी बाजार थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। सुशांत की पत्नी से उसने कई बार अभद्रता की।
 

मंगलवार को उसने सुशांत से उसकी पत्नी के बारे में चुभने वाली बात कह डाली। इस बात पर सुशांत और मार्शल के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद ही मार्शल ने सुशांत की नानी को फोन करके उसे मार डालने की धमकी दे डाली। धमकी देने के तीसरे दिन मार्शल ने सुशांत को चाकुओं से गोद डाला। 

 

हत्या के बाद वह अपने दोस्त के साथ भाग निकला। रविवार को सीपरी बाजार प्रभारी संजय शुक्ला की अगुआई में गठित पुलिस टीम ने आरोपी मार्शल और उसके दोस्त युसूफ को पहूज नदी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी के पास से चाकू भी बरामद करके उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed