Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Councillors stage protest over delay in election of Deputy Speaker

Jhansi: उपसभापति के चुनाव में देरी पर पार्षदों ने की मोर्चाबंदी, बोले- नेता सदन भी नहीं चुना गया

Sun, 28 Sep 2025 12:47 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Sep 2025 12:47 PM IST
सार

पार्षद ने कहा कि नगर निगम के इतिहास में सबसे देर में उपसभापति का चुनाव हो रहा है। पहले दो हफ्ते के अंदर उपसभापति चुन लिए जाते थे। तब तक दूसरे पार्षद बोले पड़े कि अब तक पार्टी का नेता सदन भी नहीं चुना जा सका है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Councillors stage protest over delay in election of Deputy Speaker
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यालय पर वैसे तो स्नातक चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई थी। मगर पार्षदों ने मोर्चाबंदी करते हुए नगर निगम में मनमानी होने के ही आरोप जड़ दिए। कहा कि साढ़े तीन महीने बीतने के बाद उपसभापति का चुनाव नहीं हुआ है। चुनिंदा को छोड़कर सत्ता के पार्षदों तक की सुनवाई नहीं हो रही है। नेता सदन भी अब तक नहीं चुना गया है।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा कार्यालय पर जब पार्षदों की बैठक शुरू हुई तो सबसे पहले महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने स्नातक चुनाव की तैयारियों पर बात की। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को मतदाता बढ़ाने है। इसके लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। बैठक खत्म होने से पहले पुराने शहर के दूसरी बार के पार्षद ने उपसभापति के चुनाव का मुद्दा उठा दिया। पार्षद ने कहा कि नगर निगम के इतिहास में सबसे देर में उपसभापति का चुनाव हो रहा है। पहले दो हफ्ते के अंदर उपसभापति चुन लिए जाते थे। तब तक दूसरे पार्षद बोले पड़े कि अब तक पार्टी का नेता सदन भी नहीं चुना जा सका है।
विज्ञापन


बताया गया कि बैठक में तय हुआ कि अब तक नेता सदन का कार्यभार संभाल रहे दिनेश प्रताप सिंह सोमवार को महानगर अध्यक्ष को इन मांगों से संबंधित पत्र महानगर अध्यक्ष को सौंपेंगे। फिर ये मामला संगठन स्तर पर उठाया जाएगा। बैठक में पार्षद मुकेश सोनी, निवर्तमान उपसभापति प्रियंका साहू, आशीष तिवारी, प्रदीप खटीक, प्रवीण लखेरा, लखन कुशवाहा, कामेश अहिरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed