{"_id":"61e812c37a08f66d8a27ccbb","slug":"jhansi-corona-patients-more-than-doubled-406-new-infected-found-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कोरोना मरीजों में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोत्तरी, 24 घंटे में मिले 406 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कोरोना मरीजों में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोत्तरी, 24 घंटे में मिले 406 नए संक्रमित
Wed, 19 Jan 2022 07:02 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:02 PM IST
सार
कोरोना महामारी की तीसरी लहर में जिले में एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों की ये सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि, बुधवार को 296 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया। इनमें 13 की अस्पतालों से छुट्टी हुई, जबकि 283 की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हुई।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में कोरोना वायरस के मरीजों में एक ही दिन में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को जहां कोरोना के 163 मरीज मिले थे, वहीं बुधवार को 406 नए मरीज सामने आए हैं। मंगलवार शाम को 3,618 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
कोरोना महामारी की तीसरी लहर में जिले में एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों की ये सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि, बुधवार को 296 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया। इनमें 13 की अस्पतालों से छुट्टी हुई, जबकि 283 की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हुई।
विज्ञापन
वर्तमान में जिले में 1968 एक्टिव केस हैं। जिला प्रशासन लगातार लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क का उपयोग करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन