{"_id":"68fc6be0de847e651401d038","slug":"jhansi-convention-centre-built-at-a-cost-of-rs-30-crore-will-be-inaugurated-in-november-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 30 करोड़ से बना कन्वेंशन सेंटर नवंबर में होगा शुरू, नौ अक्तूबर को सीएम योगी ने किया था लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 30 करोड़ से बना कन्वेंशन सेंटर नवंबर में होगा शुरू, नौ अक्तूबर को सीएम योगी ने किया था लोकार्पण
Sat, 25 Oct 2025 11:49 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:49 AM IST
सार
झांसी विकास प्राधिकरण ने कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 65 हजार वर्गफुट में कराया है। यह केंद्र 10 हजार लोगों के साथ सामूहिक कार्यक्रमों की मेजबानी करने में सक्षम है, जिसमें खुला क्षेत्र भी शामिल है। जबकि, हॉल दो हजार लोगों की क्षमता वाला है।
विज्ञापन
कन्वेंशन सेंटर, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान में 30 करोड़ से बना कन्वेंशन सेंटर नवंबर में शुरू होगा। अगले हफ्ते जेडीए प्रशासन सेंटर का संचालन करने वाली फर्म के साथ बैठक कर दरें तय कर देगा। यहां पर एक साथ कई कार्यक्रम हो सकेंगे।
नौ अक्तूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ सेंटर का लोकार्पण भी कर चुके हैं। झांसी विकास प्राधिकरण ने कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 65 हजार वर्गफुट में कराया है। यह केंद्र 10 हजार लोगों के साथ सामूहिक कार्यक्रमों की मेजबानी करने में सक्षम है, जिसमें खुला क्षेत्र भी शामिल है। जबकि, हॉल दो हजार लोगों की क्षमता वाला है। इस परिसर में एक ही समय में कई कॉन्फ्रेंस, ट्रेड फेयर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी हो सकेंगी। यहां 10 से लेकर 100 लोगों की क्षमता वाले अलग-अलग कक्ष भी बने हुए हैं। दिल्ली की फर्म को इसके संचालन का ठेका मिला है। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि कक्ष के आकार के हिसाब से जल्द ही किराये की दरें भी तय कर दी जाएंगी।
सेंटर की यह हैं खूबी
परिसर के आंतरिक क्षेत्रों में हाइड्रोबेस्ड कूलिंग और हीटिंग सिस्टम का प्रावधान किया गया है। इससे 80 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत हो सकती है।
इसे उत्तरी भारत में क्लाइमेट स्मार्ट संरचना के नए मानदंड के रूप में विकसित किया गया है। इससे स्वच्छ, हरित और सतत विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
विज्ञापन
सेंटर के दोनों ओर की सड़कों का भी चौड़ीकरण किया गया है। आवागमन में लोगों को किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। बड़े वाहन आसानी से आ-जा सकेंगे।