फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: CO Montha and the police inspector celebrated Diwali in the tribal settlement

झांसी: सीओ मोंठ और कोतवाल ने आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, वितरित किये उपहार

Tue, 21 Oct 2025 11:20 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 21 Oct 2025 11:20 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत कर आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और आत्मीयता बढ़ती है।

विज्ञापन
Jhansi: CO Montha and the police inspector celebrated Diwali in the tribal settlement
आदि बस्ती में उपहार भेंट करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली पर्व पर समाज में सौहार्द और खुशियां फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को सीओ मोंठ अजय श्रोतिय तथा कोतवाल मोंठ अखिलेश द्विवेदी ने कस्बे की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर लोगों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने वहां उपस्थित बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद किया तथा उन्हें मिठाई, वस्त्र और उपहार वितरित किए। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सीओ अजय श्रोतिय ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए ताकि हर व्यक्ति इस पर्व की रोशनी में सम्मिलित हो सके।
विज्ञापन


कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दीपावली का असली अर्थ अंधकार पर प्रकाश की जीत है, और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समाज के हर वर्ग तक यह उजाला पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बस्ती में स्वच्छता का संदेश भी दिया और बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत कर आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और आत्मीयता बढ़ती है। मौके पर उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा वातावरण दीपावली की रोशनी और उमंग से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed