फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: CM interacted with VC, Mayor said- Airport should be built in Jhansi

Jhansi: सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संवाद, मेयर बोले- झांसी में हवाई अड्डा बने, इन्वेस्टर समिट हो

Tue, 30 Sep 2025 03:22 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Sep 2025 03:22 PM IST
सार

मेयर ने कहा कि झांसी में हवाई अड्डा बनने से बुंदेलखंड को आर्थिक लाभ के साथ पर्यटन, रोजगार के अलावा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ये क्षेत्र जुड़ सकेगा।

विज्ञापन
Jhansi: CM interacted with VC, Mayor said- Airport should be built in Jhansi
सीएम से वर्चुअल संवाद करते मेयर बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकसित उत्तर प्रदेश-2047 महाभियान को लेकर मेयर, पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष, सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। नगर निगम के मेयर बिहारी लाल आर्य ने मांग की कि प्रदेश के विभिन्न शहरों की तरह झांसी में भी इन्वेस्टर समिट हो। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा भी स्थापित किया जाए।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि झांसी में हवाई अड्डा बनने से बुंदेलखंड को आर्थिक लाभ के साथ पर्यटन, रोजगार के अलावा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ये क्षेत्र जुड़ सकेगा। उन्होंने झांसी में बीडा और डिफेंस कॉरिडोर परियोजनाओं की सौगात देने पर आभार भी जताया। सीएम ने मेयर से झांसी शहर में योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। मेयर ने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर से स्पेस म्यूजियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्टीलेवल कार पार्किंग आदि कार्य कराया गया है। नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत कराए गए कार्यों की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि विजन 2047 हमारे लिए संकल्प है। हम यूपी को न सिर्फ भारत का सबसे सशक्त और समृद्धि राज्य बनाएंगे बल्कि दुनिया के सामने विकास, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का आदर्श भी पेश करेंगे। इस दौरान नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, पार्षद सुशीला दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, नीता यादव, प्रियंका साहू, लखन कुशवाहा, बाल स्वरूप साहू, महेश गौतम, कन्हैया कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed