फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi city will be smart like chandigarh

चंडीगढ़ जैसी स्मार्ट होगी झांसी सिटी

Thu, 15 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
झांसी। चंडीगढ़ की तर्ज पर झांसी महानगर को स्मार्ट बनाया जाएगा। विद्युत तार आसमान में झूलते नजर नहीं आएंगे। यह तार अंडरग्राउंड कर दिए जाएंगे। सिर्फ खंभे ही सड़क पर दिखेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन में चयन होने के बाद झांसी सिटी के विकास के लिए विभिन्न कार्य योजनाएं बननी शुरू हो गई हैं। स्मार्ट सिटी योजना में विद्युतीकरण को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। योजना के तहत आसमान में झूलते विद्युत तारों को अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। सड़कों पर सिर्फ विद्युत पोल खड़े नजर आएंगे।
विज्ञापन


लोगों के घरों के कनेक्शन भी अंडरग्राउंड केबल द्वारा दिए जाएंगे। अंडरग्राउंड विद्युत तार डालने के  लिए प्लान केंद्र से आएगा, इसी आधार पर विद्युत विभाग कार्य की विस्तृत योजना और स्टीमेट बनाएगा। योजना पास होने के बाद विद्युत विभाग ही कार्य कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे फायदे
अंडरग्राउंड केबल होने से सबसे बड़ा फायदा विद्युत चोरी रुकने का होगा। केबल के अंडरग्राउंड होते ही उस पर कटिया डाल कर बिजली जलाना संभव नहीं हो पाएगा। वहीं, आंधी आने पर पेड़ गिरने से तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप होने की समस्या का भी समाधान होगा।


स्मार्ट सिटी योजना में शहर का चहुंमुखी विकास होना है। सभी विभागों से समन्वय कर शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा। योजना बन कर आते ही इसे लागू कराने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
किरन राजू बुकसेलर, महापौर, नगर निगम, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed