फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Chief Medical Officer made changes in the jurisdiction of ACMO and Deputy CMO.

Jhansi: मुख्य चिकित्साधिकारी ने एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Sat, 06 Jun 2026 01:12 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Jun 2026 01:12 PM IST
सार

एसीएमओ डॉ. कृष्णनंद मणि त्रिपाठी को जिला कुष्ठ अधिकारी के अलावा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Chief Medical Officer made changes in the jurisdiction of ACMO and Deputy CMO.
सीएमओ, कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य चिकित्साधिकारी ने एसीएमओ और डिप्टी-सीएमओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. शिशिर पुरी ने एसीएमओ डॉ. कृष्णनंद मणि त्रिपाठी को जिला कुष्ठ अधिकारी के अलावा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभार सौंपा है, डॉ. राजीव सिंह भदौरिया से प्रशासन का प्रभाव हटा लिया है। अब वह एसएमओ स्टोर, कोर्ट केस, आरटीआई, आईजीआरएस देखेंगे। डॉ. उपेंद्र नाथ सिंह पर जिला क्षय रोग अधिकारी का प्रभार यथावत है। डॉ. एनके जैन को एनएचएम के अलावा प्रशासन कार्य भी सौंप दिया है। डॉ. रविशंकर के कार्य क्षेत्र में बदलाव नहीं किया है। डॉ. आशीष कुमार अग्निहोत्री पीएचसी शहरी सिद्देश्वर नगर पर तैनात थे, अब वह पीसीपीएनडीटी, क्लीनिकल स्थापना अथवा अपंजीकृत कार्य देखेंगे। डॉ. रमाकांत स्वर्णकार के पास चिकित्सा प्रतिपूर्ति का प्रभार बढ़ा दिया है। डॉ. अंशुमान तिवारी से पीसीपीएनडीटी का प्रभार हटा लिया है। डॉ. उत्सव राज एनपीसीसीएचएच आदि कार्य देखेंगे। डॉ. सतीश चंद्र को नोडल अधिकारी 108-102 एंबुलेंस, प्रभारी कंट्रोल रूम व वीआईपी ड्यूटी का प्रभाव दिया है।

सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी का कहना है कि व्यवस्थाएं सुचारु बनाने के लिए प्रभार बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed