फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cheers echoed on the fifth day of Shrimad Bhagwat Katha

Jhansi: श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गूंजे जयकारे, कृष्ण जन्म व पूतना वध की लीला का वर्णन

Thu, 11 Dec 2025 07:58 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Dec 2025 07:58 AM IST
सार

कथा व्यास रमाकांत ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनके बाल स्वरूप की अद्भुत लीलाओं और पूतना वध की कथा का मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु झूमने लगे।

विज्ञापन
Jhansi: Cheers echoed on the fifth day of Shrimad Bhagwat Katha
कथा सुनाते रमाकांत व्यास - फोटो : संवाद

विस्तार

चिरगांव। ग्राम देदर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कथा व्यास रमाकांत व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनके बाल स्वरूप की अद्भुत लीलाओं और पूतना वध की कथा का मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु झूमने लगे।
विज्ञापन


व्यास ने कहा कि सबसे पहले पाप आंखों से जन्म लेता है, फिर मन और शरीर को प्रभावित करता है। उन्होंने माताओं से भी विशेष आग्रह करते हुए कहा कि मां और बेटे का दूध का नाता बेहद पवित्र और जीवन देने  वाला होता है, लेकिन आज कई माताएं बच्चों को स्तनपान नहीं करातीं, जिसके कारण बच्चे उनसे दूर होते जा रहे हैं। व्यास जी ने बच्चों को संस्कार देने में कभी कमी न करने की सीख देते हुए बताया कि परिवार और समाज का उज्ज्वल भविष्य अच्छे संस्कारों पर ही आधारित है।
विज्ञापन


 

Jhansi: Cheers echoed on the fifth day of Shrimad Bhagwat Katha
श्रीमद्भागवत की आरती करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
कथा के दौरान कृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन होते ही पंडाल में हर्ष की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु जमकर नाचे और भगवान के अवतरण का उत्सव मनाया। पूतना वध की कथा ने भक्तों को भगवान की करुणा और शक्ति दोनों का अनुभव कराया। अंत में आरती के साथ दिन की कथा का समापन हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, बलवान भोजला, प्रतिपाल सिंह परसा, वीरू यादव, विजय नरी, सतीश शर्मा, संतराम बेहटा, धर्मपाल सिंह, लला औपारा, टिंकू यादव, दीपचंद, बृजेंद्र यादव भोजला उपस्थित रहे। अंत में आयोजक नीलू यादव ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


भजन पर झूमते श्रद्धालु...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed