फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cattle freed after attack on Municipal Corporation's cattle-catching team

Jhansi: नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम पर हमला करके छुड़ाया गोवंश, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 09:26 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Jul 2026 09:26 PM IST
सार

सुपरवाइजर प्रमोद राजपूत ने प्रेमनगर थाने में तीन अज्ञात समेत चार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Jhansi: Cattle freed after attack on Municipal Corporation's cattle-catching team
सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : istock

विस्तार

झांसी-ललितपुर रोड स्थित ब्लू वेल्स पब्लिक स्कूल के पास घूम रहे गोवंश को पकड़ने गए नगर निगम के कैटल कैचिंग टीम पर कुछ लोगों ने हमला करके गोवंश को छुड़ा लिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। सुपरवाइजर प्रमोद राजपूत ने प्रेमनगर थाने में तीन अज्ञात समेत चार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुपरवाइजर प्रमोद राजपूत के मुताबिक सोमवार को सुबह आठ बजे पशु कल्याण अधिकारी के निर्देश पर टीम झांसी-ललितपुर रोड स्थित ब्लू वेल्स पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश पकड़ने गई थी। यहां एक गोवंश को पकड़ने पर संदीप यादव नामक युवक अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया। टीम को धमकाकर गोवंश को वाहन से नीचे उतार लिया। आरोप है कि कर्मचारियों के विरोध करने पर आरोपियों ने निगम दस्ते में मौजूद अरुण यादव, अभिषेक राजपूत और संजय राजपूत के साथ गाली-गलौज करते हुए रस्सों एवं डंडों से पीट दिया। निगम की गाड़ी पर पथराव भी किया। उन लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कर्मचारियों ने मारपीट की सूचना नगर निगम अफसरों को दी। प्रमोद की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने संदीप यादव और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed