फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Car driver brutally tramples Rottweiler breed dog

Jhansi: कार चालक ने रॉटविलर नस्ल के कुत्ते को बेरहमी से रौंदा, वीडियो वायरल होने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 23 Nov 2025 07:55 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 23 Nov 2025 07:55 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया 18 नवंबर की शाम कुत्ता कॉलोनी की गली में बैठा था। उसी समय कॉलोनी निवासी संजू राय ने कुत्ते पर कार के दोनों पहिए चढ़ा दिए। दर्द से कुत्ता तड़पता रहा। युवक और उसके साथ आई दो महिलाओं को कोई रहम नहीं आया और भाग निकले।

विज्ञापन
Jhansi: Car driver brutally tramples Rottweiler breed dog
कुत्ते को कुचलते हुए निकलता चालक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना नवाबाद के कंबल मिल कॉलोनी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो रविवार को सामने आया। वीडियो में बड़ी बेदर्दी से एक युवक रॉट विलर नस्ल के कुत्ते को कार से रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है। कार से रौंदने जाने से कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। क्लीनिक ले जाने पर उसकी मौत हो गई। घटना के पांच दिन वीडियो सामने आने पर पर पुलिस ने छानबीन के साथ कार चालक को तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन


तड़पता रहा कुत्ता, नहीं आया रहम
कंबल मिल कॉलोनी में एक परिवार ने रॉट विलर नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। कुत्ता घर में न रहकर गली में रहता था। कॉलोनी के लोगों का कहना है कुत्ता एक्टिव था। कॉलोनी के लोगों को काटता नहीं था। उसकी वजह से रात में बाहरी आदमी कॉलोनी में नहीं आ पाता था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया 18 नवंबर की शाम कुत्ता कॉलोनी की गली में बैठा था। उसी समय कॉलोनी का रहने वाले संजू राय ने कुत्ते पर कार के दोनों पहिए चढ़ा दिए। हादसे में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्द से कुत्ता तड़पने लगा। युवक और उसके साथ आई दो महिलाओं को कोई रहम नहीं आया।
विज्ञापन


दो दिन बाद उपचार के दौरान तोड़ा दम
कार मोड़कर युवक ने दोनों महिलाओं को बिठाकर भाग निकला। कुत्ते के बिखलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उसे क्लीनिक ले गए। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सूचना पर नवाबाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हृदय को झकझोर कर देने वाला घटना का वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed