{"_id":"6aa7abebe6878b0f3d051fbd","slug":"jhansi-businessman-attacked-while-returning-after-closing-shop-car-vandalized-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दुकान बंद करके लौट रहे कारोबारी पर हमला, कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दुकान बंद करके लौट रहे कारोबारी पर हमला, कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Mon, 14 Sep 2026 01:40 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:40 PM IST
सार
हमले में दो युवक घायल हो गए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिवाजी नगर में दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी पर पांच-छह युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हो गए। उनकी कार भी हमलावरों ने तोड़ दी। घायल की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी दिव्यांशु यादव के मुताबिक 10 सितंबर की रात करीब 9:50 बजे वह अपनी कार एसेसरीज की दुकान बंद कर रहे थे। दुकान भारत पेट्रोल पंप के पास अंग्रेजी शराब ठेके के बगल में स्थित है। इसी दौरान पांच-छह लोग वहां शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए चले गए। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल एवं कार से आरोपी पहुंचे। उन्होंने दिव्यांशु पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आ गई। उसके दोस्त रोहित पटेल की कार पर डंडे बरसा कर उसे तोड़ दिया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर गुरसराय निवासी ध्रुव पटेल समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।