{"_id":"61b093c8c5e59068eb1240ad","slug":"jhansi-bus-overturned-near-baruasagar-half-a-dozen-injured-accident-happened-while-saving-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बरुआसागर के पास बस पलटी, आधा दर्जन घायल, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बरुआसागर के पास बस पलटी, आधा दर्जन घायल, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा
Wed, 08 Dec 2021 04:45 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:45 PM IST
सार
बरुआसागर इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया, दोपहर को झांसी से राठ के लिए बस जा रही थी। बस जैसे ही संकरी पुलिया के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, एक बाइक सवार ने अचानक अपनी गाड़ी मोड़ दी, जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस मोड़ी लेकिन बस पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला के बरुआसागर थाना क्षेत्र में संकरी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने में एक बस पलट गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बरुआसागर इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया, दोपहर को झांसी से राठ के लिए बस जा रही थी। बस जैसे ही संकरी पुलिया के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, एक बाइक सवार ने अचानक अपनी गाड़ी मोड़ दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर वहीं पलट गई। पुलिस का कहना है घटना में किसी की मौत नहीं हुई। सभी घायलों का मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन