फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bullion traders' faces brightened due to the fall in silver prices.

Jhansi: चांदी के भाव में गिरावट से सराफा व्यापारियों के खिले चेहरे, 65 हजार तक फिसली, कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Sat, 31 Jan 2026 12:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 31 Jan 2026 12:02 PM IST
सार

कुछ दिनों से चांदी की कीमत लगातार बढ़ रही थी। 29 जनवरी को चांदी का भाव चार लाख पांच हजार रुपये तक पहुंच गया था। इतनी उछाल पहली बार देखी गई थी।

विज्ञापन
Jhansi: Bullion traders' faces brightened due to the fall in silver prices.
चांदी के दाम गिरे। - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग घटने से चांदी की कीमत में एक ही दिन में 65 हजार रुपये की गिरावट आई। इससे सराफा कारोबारियों के चेहरे खिल गए। पहले की अपेक्षा दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही ज्यादा दिखी।
विज्ञापन


कुछ दिनों से चांदी की कीमत लगातार बढ़ रही थी। 29 जनवरी को चांदी का भाव चार लाख पांच हजार रुपये तक पहुंच गया था। इतनी उछाल पहली बार देखी गई लेकिन शुक्रवार को बाजार में चांदी का भाव एक ही दिन में चार लाख पांच हजार रुपये से गिरकर 3 लाख 40 हजार तक आ गया। इससे न केवल कारोबारी बल्कि ग्राहकों को भी राहत मिली। व्यापारियों का कहना है कि चांदी के दाम बढ़ने से जेवरात बनवाने वाले बाजार में कम ही पहुंच रहे थे। इससे कारोबार एकदम ठंडा पड़ गया था लेकिन अब इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों ने बताया कि छह माह पहले जब चांदी का मूल्य एक लाख रुपये प्रति किलो था तब कारोबार अच्छा चल रहा था। प्रतिदिन शहर में करीब तीन करोड़ रुपये की चांदी के जेवरात की बिक्री हो जाती थी। लेकिन जब से भाव बढ़ा है तब से कारोबार में गिरावट आई है। अब चांदी का भाव गिरने से कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले कारोबारी
चांदी का भाव लगातार बढ़ने से कारोबारियों व ग्राहकों में मायूसी थी लेकिन अब इसमें कमी आने से राहत मिलेगी। कारोबार को बल मिलेगा। मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष, सराफा व्यापारी समिति

चांदी के भाव में गिरावट आने से राहत का माहौल है। बाजार में फिर से रौनक लौटेगी। लोग जेवरात बनवाएंगे। बंटी अग्रवाल, सदस्य, सराफा व्यापार समिति



तीन माह से चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन शुक्रवार को यह काफी नीचे आ गया। इससे कारोबार में उछाल आएगा। श्रीकांत गुप्ता, सदस्य, सराफा व्यापार समिति

चांदी का भाव लगातार बढ़ते रहने से कारोबार में काफी गिरावट आई थी। अब भाव कम होने से व्यापार में बढ़ोतरी होगी। बृजेन्द्र अग्रवाल (पप्पू सेठ), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सराफा व्यापार समिति

पिछले कई महीनों से चांदी का भाव लगातार बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार को नीचे आया। इससे बाजार में बूम आने की उम्मीद है। नीतेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed