{"_id":"6912b206eccededccf082aaf","slug":"jhansi-bu-last-date-for-filling-odd-semester-examination-form-extended-till-13th-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बीयू...विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 तक बढ़ाई, परीक्षा डेट भी बढ़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बीयू...विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 तक बढ़ाई, परीक्षा डेट भी बढ़ने की संभावना
Tue, 11 Nov 2025 09:18 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:18 AM IST
सार
बुंदेलखंड विवि से संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। चूंकि परीक्षाएं 15 नवंबर से प्रस्तावित हैं। इसलिए परीक्षा शुरू कराने की तिथि बढ़नी तय है।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड विवि से संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। चूंकि परीक्षाएं 15 नवंबर से प्रस्तावित हैं। इसलिए परीक्षा शुरू कराने की तिथि बढ़नी तय है। परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू हो सकती हैं।
बीयू से संबद्ध कॉलेजों के गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृहविज्ञान, एमए, एमकॉम, एमएससी तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम बीएससी ऑनर्स, बीबीए, बीफार्मा, बीपीएड, एलएलबी, बीएससी कृषि, एमएससी, एलएलएम आदि की विषम सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर (सोमवार) थी। सोमवार तक कई विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सके।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि फिलहाल विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक बढ़ाई है। जब फार्म भरने के दो दिन बाद परीक्षाएं शुरू होने के बाबत बात की गई तो उन्होंने परीक्षा की तिथि कुछ दिन और बढ़ने की संभावना जताई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे का डाटा गूगल फार्म पर 12 तक भेजें
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने संबद्ध कॉलेजों से कहा है कि विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुचिता व पारदर्शिता से कराई जानी है। परीक्षा केंद्रों पर 12 नवंबर तक सीसीटीवी कैमरे चालू करना सुनिश्चित करें। इसके लिए परीक्षा मूल्यांकन केंद्र में कम्प्यूटरीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों का डाटा गूगल फार्म पर भरकर भेजें। ऐसा न करने पर संबंधित कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो