फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BSF jawan and youth died in a road accident.

Jhansi: सड़क हादसे में बीएसएफ जवान समेत युवक की मौत, मार्च में थी शादी, आमने-सामने बाइक भिड़ने से हुआ हादसा

Fri, 16 Jan 2026 09:31 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 16 Jan 2026 09:31 PM IST
सार

शादी की तैयारी को लेकर सुरेंद्र 6 जनवरी को छुट्टी लेकर गांव आया था। वह खेत पर गया था, वहां से घर लौटते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन
Jhansi: BSF jawan and youth died in a road accident.
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरसराय के बंका पहाड़ी गांव के पास बृहस्पतिवार देर-शाम दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बीएसएफ में तैनात जवान सुरेंद्र अहिरवार उर्फ सोनू (28) समेत दो युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से दोनों के घर में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन


बंका पहाड़ी निवासी सुरेंद्र अहिरवार बीएसएफ में सिपाही थे। उनकी तैनाती मेघालय में थी। दस महीने पहले सोनू की उल्दन निवासी करिश्मा से सगाई हुई थी। मार्च में शादी तय थी। परिजनों ने बताया कि शादी की तैयारी के लिए सुरेंद्र 6 जनवरी को छुट्टी लेकर गांव आए थे। बृहस्पतिवार को बाइक से खेत गए थे। वहां से शाम करीब सात बजे लौट रहे थे। जैसे ही वह बंका पहाड़ी गांव के पास पहुंचे, सामने तेज रफ्तार बाइक आ गई। दोनों बाइक चालक संभाल नहीं सके। उनकी बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। बाइक पर सुरेंद्र अकेले थे जबकि दूसरी बाइक पर जसवंत प्रजापति (34) एवं उनका दोस्त राजकुमार सवार थे। तीनों सड़क पर जा गिरे। उनके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। विधायक जवाहर लाल राजपूत उधर से गुजर रहे थे। हादसा देख उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। तीनों घायलों को उन्होंने सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर यहां से तीनों मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिए गए। शुक्रवार तड़के सुरेंद्र एवं जसवंत ने दम तोड़ दिया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक राजकुमार का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



पुलिस में सिपाही थे सुरेंद्र के पिता
सुरेंद्र दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई देवेंद्र प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। सुरेंद्र के पिता श्यामलाल अहिरवार यूपी पुलिस में सिपाही थे। 25 साल पहले पांव टूट जाने के बाद उन्होंने वीआरएस ले लिया था। सुरेंद्र की मां जानकी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्नान करके लौट रहा था जसवंत
टोड़ी फतेहपुर के राजापुर गांव निवासी जसवंत प्रजापति (34) मकर संक्रांति पर स्नान के लिए ओरछा गया था। साथ में अपने दोस्त राजकुमार को भी लेकर गया था। शाम को दोनों बाइक से लौट रहे थे। जसवंत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में पत्नी मनोजी समेत दो बेटे 13 साल का पीयूष और 9 साल का विशु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed