फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Brother beats retired Air Force personnel and his wife over dispute over installation of CCTV cameras

Jhansi: सगे भाई ने रिटायर्ड वायुसेना कर्मी व उसकी पत्नी को पीटा, सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर हुआ था विवाद

Sun, 28 Sep 2025 11:46 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Sep 2025 11:46 AM IST
सार

रिटायर्ड वायुसेना कर्मी ने पुलिस को बताया कि वे सभी उसे परेशान करते हैं। उसने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहा तो वे मारपीट कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन
Jhansi: Brother beats retired Air Force personnel and his wife over dispute over installation of CCTV cameras
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भाई और उसकी पत्नी, उसकी बेटी से परेशान रिटायर्ड वायुसेना कर्मी ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिटायर्ड वायुसेना कर्मी ने पुलिस को बताया कि वे सभी उसे परेशान करते हैं। उसने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहा तो वे मारपीट कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा निवासी सुनील कुमार वायुसेना से रिटायर्ड है। वह पत्नी लक्ष्मी रैकवार के साथ रहते हैं। सुनील का आरोप है कि उसका भाई धन कुमार व उसकी पत्नी किरन रैकवार व बेटी अंशिका आए दिन झगड़ा कर परेशान करते हैं। इससे परेशान होकर उसने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहा। 13 सितंबर को घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कर्मचारी बुलाए। तभी शाम को सभी मारने की धमकी देने लगे और कैमरा नहीं लगने दिया। सभी उसके साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पत्नी पहुंची तो धन सिंह ने लोहे की छड़ से हमला कर दिया। दोनों जख्मी हो गए। पुलिस ने रिटायर्ड वायुसेना कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed