फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi boys include in republic day parede

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे झांसी के लाल

Fri, 10 Jan 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
jhansi boys include in republic day parede
जितेंद्र पाल - फोटो : REPORTERS
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि के लाल देश - प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थी एनसीसी कैडेट बतौर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के मेहमानों को सलामी देंगे। इन कैडेटों का कहना है कि उन्हें गर्व है। लक्ष्य है कि देश की सेवा में जीवन अर्पित हो।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर परेड में उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान एनसीसी कैडेट भी शामिल होते हैं। कदम से कदम ताल मिले। इसके लिए इन कैडेटों को कई महीनों तक निरंतर अभ्यास करना पड़ता है। इस बार झांसी से दो कैडेटों का चयन हुआ है। इनमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जितेंद्र पाल, जितिन कनौजिया हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एनसीसी आफिसर मेजर सुनील काबिया ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्वित क्षण है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दो एनसीसी कैडेट जितेंद्र पाल और जितिन कनौजिया का चयन गणतंत्र दिवस कैंप के लिए हुआ है। जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर मार्च करेंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी है जितेंद्र
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जितेंद्र पाल को गर्व है कि वह अपने राष्ट्राध्यक्ष को सलामी देंगे। उनका चयन परेड के लिए उत्तर प्रदेश के एक लाख 70 हजार बच्चों में से हुआ है। परेड के लिए पूरे पांच महीने से तैयारी कर रहे हैं। भेल आरामशीन निवासी जितेंद्र के मुताबिक जीवन में लक्ष्य है कि वह आर्मी में अधिकारी बनें। वह मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने नेपाल, भूटान, थाइलैंड व चाइना में मुकाबले किए और गोल्ड भी जीते। जितेंद्र के पिता गणपत पाल रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। जितेंद्र के अनुसार परिवार के सभी सदस्य खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड को लेकर विशेष उत्साह है
सदर बाजार कैंट निवासी जितिन कनौजिया बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र हैं। वह भी अपने देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सलामी देने के लिए उत्साहित हैं। जितिन क ा कहना है कि वह पहली बार परेड में शामिल होंगे। वह राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। इसके बाद गर्वनर हाउस जाएंगे और वहां मडल लेंगे। उनके अनुसार चल रही ट्रेनिंग में वह परेड को लेकर निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें गर्व है कि वह परेड में शामिल होंगे। जितिन का कहना है उनके पिता राजेंद्र कुमार रजक सहित परिवार के सभी लोग खुश और उत्साहित हैं।

जितिन कनौजिया।

जितिन कनौजिया। - फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed