{"_id":"69d4b9301af815adef0373dc","slug":"jhansi-body-of-student-missing-for-five-days-recovered-from-well-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पांच दिन से लापता छात्रा की कुएं से बरामद हुई लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पांच दिन से लापता छात्रा की कुएं से बरामद हुई लाश, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 07 Apr 2026 01:28 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:28 PM IST
सार
एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि मौत की वजह मालूम नहीं चल सकी है। मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों की आशंका के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
छात्रा हर्षिता की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उल्दन के निमोनी गांव में पिछले पांच दिनों से लापता छात्रा हर्षिता (17) पुत्री सुरेश का मंगलवार सुबह गांव के बाहर कुएं से शव बरामद हुआ। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकला।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि हर्षिता पांच दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस भी उसे तलाश रही थी। मंगलवार सुबह बदबू आने से शव का पता चला। एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ आसमा वकार समेत अन्य पुलिस अफसर पहुंच गए। शव को बाहर निकाला गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि अभी उसकी मौत की वजह मालूम नहीं चल सकी है। मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों की आशंका के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।