फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Body of eight-year-old child found in suspicious condition at home, police engaged in investigation

Jhansi: घर से संदिग्ध अवस्था में मिला आठ वर्षीय बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी, इकलौता बेटा घर पर था अकेला

Sun, 05 Oct 2025 09:26 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Oct 2025 09:26 AM IST
सार

परिवार के सभी लोग घर से बाहर थे। बच्चा घर पर अकेला था। मौके पर पहुंचे घर वालों को जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Jhansi: Body of eight-year-old child found in suspicious condition at home, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

घर के अंदर भूसा वाले कमरे से पुलिस ने आठ वर्षीय बालक का शव बरामद किया है। बताया गया सभी लोग घर से बाहर थे। बच्चा घर पर अकेला था। मौके पर पहुंचे घर वालों को जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। राजविंद्र के इसी घर से कुछ दिन पहले लगातार तीन बार चोरी भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


घर पर था अकेला

लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकारा में शनिवार की रात  8 वर्षीय बच्चे का शव भूषा के घर में मिला। पीड़ित पिता राजविंद्र ने बताया कि उसका 8 वर्षीय पुत्र मुकेश कक्षा 3 में गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। आज वह स्कूल नहीं गया था। सभी लोग घर से बाहर थे। मुकेश घर पर अकेला था। जब उसकी दादी घर वापस आई तो वह घर पर नहीं था। उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद जब नहीं मिला तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


इकलौता पुत्र था

तलाश के दौरान बच्चे का शव भूसा वाले घर में मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उससे बड़ी उसकी एक पुत्री है। बताया कि राजविंद्र के घर 2 महीने में 3 बार चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार ने बताया फॉरेंसिक टीम द्वारा तत्वों को एकत्रित कर लिया गया है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। घर के अंदर शव मिलने से मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed