फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Body of an electricity worker found on the roadside in Hydel Colony

Jhansi: हाइडिल कॉलोनी में सड़क किनारे मिला बिजली कर्मी का शव, पत्नी से अनबन के कारण रहता था अलग

Sun, 10 May 2026 02:05 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 10 May 2026 02:05 PM IST
सार

बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी का शव शुक्रवार सुबह हाइडिल कॉलोनी में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है।

विज्ञापन
Jhansi: Body of an electricity worker found on the roadside in Hydel Colony
बिजली कर्मी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : istock

विस्तार

बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी का शव शुक्रवार सुबह हाइडिल कॉलोनी में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। पत्नी से अनबन के कारण वह अलग रहता था।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाला मुकेश कुमार (56) बिजली विभाग में तैनात था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जालौन जिले के माधौगढ़ में थी। मुकेश की पत्नी मनोरमा भेल में कार्यरत है। उसके एक बेटा है। मुकेश का पत्नी से अनबन चल रहा था। इस कारण उसने हाइडिल कॉलोनी में अलग से कमरा ले रखा था। सुबह जब राहगीर निकले तो देखा सड़क किनारे उसका शव पड़ा था। नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव करवट लेकर पड़ा था। तलाशी में उसके पास से सुसाइड नोट मिला, इसमें दूसरी महिला व अन्य लोगों के नाम थे। बताया जा रहा है कि मुकेश का परिवार से विवाद के बाद वह दूसरी महिला के संपर्क में था। उसने दूसरी महिला से शादी की थी या नहीं, इस संबंध में मुकेश की पहली पत्नी मनोरमा ने भी कुछ बताने से इन्कार किया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


हत्या या फिर आत्महत्या
बिजली कर्मी मुकेश का शव सड़क किनारे पड़ा था। बताया जा रहा है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, करवट लेकर पड़े शव को देख कॉलोनीवासियों का कहना है कि जहर खाने के बाद मौके पर छटपटाहट के निशान नहीं हैं। इसके अलावा मुकेश की दूसरी पत्नी को लेकर भी चर्चाएं हैं और सुसाइड नोट में महिला व अन्य लोगों के नाम ने भी संदेह पैदा कर दिया है। आखिर मुकेश ने आत्महत्या से पहले इनका नाम क्यों लिखा? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed