{"_id":"6a43bac69a9b87675c024f46","slug":"jhansi-blood-donation-camp-organised-in-the-court-premises-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: न्यायालय परिसर में लगाया गया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को प्राधिकरण ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: न्यायालय परिसर में लगाया गया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को प्राधिकरण ने किया सम्मानित
Tue, 30 Jun 2026 06:17 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:17 PM IST
सार
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी मरणासन्न व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
विज्ञापन
न्यायालय में लगाया गया रक्तदान शिविर।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद न्यायालय परिसर में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उद्घाटन जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कमलेश कच्छल ने किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी मरणासन्न व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। विधिक सहायता के साथ-साथ समाज के प्रति इस तरह के मानवीय दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का परम कर्तव्य है। प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। शिविर की शुरूआत में एडीजे कनिष्क सिंह ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्राधिकरण की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सक, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ आदि मौजूद रहे।