फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BJP councilor entered the power house and beat up the employee was angry for not accepting the lobby

झांसी: भाजपा पार्षद ने बिजली घर में घुसकर कर्मचारी को पीटा, पैरवी नहीं मानने से था नाराज

Mon, 21 Mar 2022 05:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 21 Mar 2022 05:01 PM IST
सार

भाजपा पार्षद राजू साहू के पड़ोस में रहने वाले राहुल रजक के घर की बिजली दो दिन पहले बकाया न चुकाने की वजह से काट दी गई थी। पार्षद ने कनेक्शन जोड़ने के लिए एसडीओ से पैरवी की थी।

विज्ञापन
Jhansi: BJP councilor entered the power house and beat up the employee was angry for not accepting the lobby
मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा पार्षद राजू साहू ने पैरवी ना मानने से नाराज होकर बिजली विभाग कार्यालय में घुसकर एक कर्मचारी को थप्पड़ रसीद कर दिए। कर्मचारी की पिटाई के बाद विद्युत कर्मियों में आक्रोश फैल गया। पार्षद के अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कर्मचारी की तहरीर पर सोमवार को सीपरी बाजार पुलिस ने पार्षद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि भाजपा पार्षद राजू साहू के पड़ोस में रहने वाले राहुल रजक के घर की बिजली दो दिन पहले बकाया न चुकाने की वजह से काट दी गई थी। पार्षद ने कनेक्शन जोड़ने के लिए एसडीओ से पैरवी की थी।
विज्ञापन


पार्षद की पैरवी के बावजूद बिजली विभाग ने कनेक्शन जोड़ने से इनकार कर दिया। भाजपा पार्षद तैश में आ गए। अपने समर्थकों के साथ पहाड़िया स्थित विद्युत कार्यालय में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एक संविदाकर्मी को पार्षद ने थप्पड़ रसीद कर दिए। इसके बाद विद्युतकर्मियों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed