फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Bina railway line submerged due to rain, trains affected for four hours

Jhansi News: बारिश से झांसी-बीना रेलमार्ग जलमग्न, चार घंटे प्रभावित रहीं ट्रेनें

Thu, 25 Jul 2024 05:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Bina railway line submerged due to rain, trains affected for four hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते झांसी-बीना रेलमार्ग जलमग्न हो गया। यहां से गुजरने वाली 16 पैसेंजर ट्रेनों के पहिये थम गए। छह मालगाड़ी भी यहां से आगे नहीं बढ़ सकीं। पैसेंजर ट्रेनों को धीमी रफ्तार से बढ़ाया गया। बारिश के चलते अप और डाउन ट्रैक 4.18 घंटे बाधित रहा।
धौर्रा-बीना रेलखंड दोनों ओर से पहाड़ियों से घिरा है। यहां गहराई भी अन्य रेलखंड की अपेक्षा अधिक है। यही कारण रहा कि बुधवार सुबह चार बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते यहां पानी जमा हो गया और धीरे-धीरे जलस्तर बढ़कर पटरी से एक फीट ऊपर तक आ गया। ट्रैक पर पानी भरने के चलते अप और डाउन रेलमार्ग की मालवा, दक्षिण एक्सप्रेस समेत 16 एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और मेल ट्रेनें प्रभावित हुईं। छह मालगाड़ी का संचालन भी समय पर नहीं हो पाया। ट्रैक पर पानी भरने के चलते सुबह 5.10 से 9.28 बजे तक 4.18 घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

--
- ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
ट्रेन नंबर 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12920 वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस, 12722 हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस, 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस, 12625 थिरुवानंतपुरम-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस, 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस, 12108 सीतापुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12628 नई दिल्ली-बेंगलुरु कर्नाटक एक्सप्रेस, 19168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक कुशीनगर एक्सप्रेस, 09190 कटिहार-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस और 00640 तुगलकाबाद-यशवंतपुर स्पेशल एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
धौर्रा रेलखंड के आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते यहां जल भराव हो जाता है। बुधवार को बारिश से कई पैसेंजर और मालगाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ। थोड़ी देर बाद रेल यातायात सामान्य हो गया।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed