फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BHEL receives order from Nigeria to manufacture gas turbines

Jhansi: नाइजीरिया से बीएचईएल को मिला गैस टरबाइन बनाने का ऑर्डर, सभी इकाइयों में होगा निर्माण

Thu, 30 Jul 2026 02:19 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 30 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

बीएचईएल इससे पहले भी कई देशों में बिजली परियोजनाओं के लिए गैस टरबाइन की आपूर्ति कर चुका है।

विज्ञापन
Jhansi: BHEL receives order from Nigeria to manufacture gas turbines
बीएचईएल, झांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को नाइजीरिया की डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी से आठ गैस टरबाइन जनरेटर की आपूर्ति, निर्माण तथा उनकी कमीशनिंग एवं पर्यवेक्षण का ऑर्डर मिला है। मात्रा और मूल्य, दोनों के लिहाज से इसे बीएचईएल के इतिहास का सबसे बड़ा एकल गैस टरबाइन जनरेटर ऑर्डर माना जा रहा है।
विज्ञापन


बीएचईएल के जनसंपर्क अधिकारी आफताब आलम के अनुसार, परियोजना के तहत आठ गैस टरबाइन जनरेटर का निर्माण विभिन्न विनिर्माण इकाइयों में किया जाएगा। कंपनी उपकरणों की आपूर्ति के साथ परियोजना स्थल पर निर्माण और कमीशनिंग कार्यों का पर्यवेक्षण भी करेगी। बता दें कि डांगोटे समूह अफ्रीका के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में शामिल है। यह तेल शोधन, पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, सीमेंट, चीनी और पैकेजिंग समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करता है।
विज्ञापन


बीएचईएल इससे पहले भी इजिप्ट, इथियोपिया, लीबिया, रवांडा, सेनेगल और सूडान सहित कई अफ्रीकी देशों में बिजली परियोजनाओं के लिए गैस टरबाइन की आपूर्ति कर चुका है। कंपनी ने नाइजीरिया की क्रॉस रिवर स्टेट सरकार के लिए 26 मेगावाट क्षमता का गैस टरबाइन जनरेटर पैकेज भी सफलतापूर्वक उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 से अधिक गैस टर्बाइन की आपूर्ति कर चुकी बीएचईएल
गैस टर्बाइन के निर्माण और आपूर्ति के क्षेत्र में बीएचईएल को चार दशक से अधिक का अनुभव है। कंपनी अब तक 250 से अधिक गैस टरबाइनों की आपूर्ति कर चुकी है। इनमें 20 प्रतिशत से अधिक गैस टरबाइन विदेशों में स्थापित किए गए हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में बीएचईएल की मजबूत पहचान बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed