फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Number of unemployed is increasing continuously in Jhansi, about 55 thousand youth have registered

jhansi: झांसी में लगातार बढ़ रही बेरोजगारों की संख्या, करीब 55 हजार युवाओं ने कराया पंजीकरण

Mon, 08 Aug 2022 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

जनपद में 55 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार हैं। इनमें कई तो ऐसे हैं, जो पीएचडी भी कर चुके हैं। ये आंकड़ा तो महज कागजों में है, कई लोग तो इसमें पंजीकृत ही नहीं हैं। जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा 12624 लोगों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
Number of unemployed is increasing continuously in Jhansi, about 55 thousand youth have registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

झांसी जनपद में लगातार बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। झांसी में ही तकरीबन 55 हजार युवाओं ने पंजीकरण करवा रखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि साल दर साल लगातार युवाओं में रोजगार पाने की चाह बढ़ रही है। या ये भी कह सकते हैं कि साल दर साल बेरोजगार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में 55 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार हैं। इनमें कई तो ऐसे हैं, जो पीएचडी भी कर चुके हैं। ये आंकड़ा तो महज कागजों में है, कई लोग तो इसमें पंजीकृत ही नहीं हैं। जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा 12624 लोगों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


ऐसे में जाहिर सी बात है कि कोरोनाकाल में कई लोगों ने अपनी नौकरी से हाथ धोया तो कइयों के व्यापार तक बंद हो गए। तब जाकर लोगों ने रोजगार की आस में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी में साल दर साल बढ़ रहे बेरोजगार
वर्ष कुल पंजीयन
2018 31157
2019 43781
2020 48832
2021-22 55000

युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, इसके लिए लगातार युवाओं को जागरूक करते हैं। इस वजह से पंजीकरणों की संख्या लगातार बढ़ रही है। - वसीम मोहम्मद, सहायक सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed