फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bells and conch shells resounded in temples the moment Kanha was born

Jhansi: कान्हा के जन्म लेते ही मंदिरों में गूंज उठे घंटे और शंख, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Sat, 05 Sep 2026 10:33 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 05 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

शहर के श्रीकृष्ण मंदिरों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही मंदिरों में घंटे-शंख गूंज उठे।
 

विज्ञापन
Jhansi: Bells and conch shells resounded in temples the moment Kanha was born
गोपी नाथ मंदिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के श्रीकृष्ण मंदिरों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही मंदिरों में घंटे-शंख गूंज उठे। सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


श्री मुरली मनोहर मंदिर के पुजारी बसंत विष्णु गोलवलकर और लक्ष्मणकृष्ण गोलवलकर ने बताया कि सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। 7 बजे राजोपचार पूजन किया गया। इसके बाद शृंगार आरती, भजन और कीर्तन हुए। शाम 4.30 बजे दूध-दही से भगवान का पंचामृत अभिषेक हुआ। शाम 7 बजे शृंगार आरती की गई। रात 10.30 बजे केशवकृष्ण गोलवलकर ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। रात 12 बजे जन्मोत्सव की महाआरती की गई। पुजारी के अनुसार, 5 सितंबर को शाम 7 बजे नंदोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


माखन-मिश्री की हुई खूब बिक्री
ज्यादातर महिलाओं ने घरों में माखन चोर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। उन्होंने मेवा से गुड़ के लड्डू और दूध, दही व मेवा से पंचामृत तैयार किया। घरों में बंदनवार लगाए गए और केले के पत्तों से पूजा स्थल सजाए गए। जीवनशाह तिराहा स्थित सरवरिया स्वीट्स के संचालक देवेंद्र कुमार सरवरिया ने बताया कि जन्माष्टमी पर विशेष माखन मिश्री की छोटी हांडी और कॉम्बो प्रसाद की खूब बिक्री हुई। इलाइट चौराहा स्थित वंदना स्वीट्स के संचालक किशोर कुमार अग्रवाल ने मोतीचूर के लड्डू व काजू की बर्फी की अच्छी बिक्री की जानकारी दी। कुम्हारवाली गली बिसाती बाजार में हृयारण स्वीट्स के संचालक नवनीत हृयारण ने दूध, दही के अलावा गुड़ के विशेष लड्डू की बिक्री बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Jhansi: Bells and conch shells resounded in temples the moment Kanha was born
गोपीनाथ मंदिर। - फोटो : संवाद
पोशाकों की मांग और महंगाई की मार
बड़ाबाजार स्थित घराना बुटीक की संचालक मोनिका जैन ने बताया कि लड़कों के लिए श्रीकृष्ण और बच्चियों के लिए राधा रानी की ड्रेस की खूब बिक्री हुई। बिसाती बाजार में दुकान लगाए प्रिंसी सैनी ने भी श्रीकृष्ण और राधा-रानी पोशाकों की खूब मांग की पुष्टि की। हालांकि, जन्माष्टमी पर महंगाई का असर भी देखने को मिला। गंधीगर का टपरा पर स्थित शीतल ज्वैलर्स के संचालक शोभाराम सोनी और आरएस ज्वैलर्स के संचालक प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने सोने-चांदी के भाव बढ़ने से बाजार कम चलने की बात कही। कान्हा की शृंगार सामग्री जैसे पायल, हाथ का कड़ा और करधौनी की ग्राहकी कम रही।


 

Jhansi: Bells and conch shells resounded in temples the moment Kanha was born
बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर। - फोटो : संवाद
व्यापार पर असर और श्रद्धालुओं के व्रत
सराफा बाजार में विशाल मैटल के संचालक विशाल, अवध किशोर एंड संस के उत्कर्ष और बड़ाबाजार में स्थित झांसी बर्तन स्टोर के सूरज नगरिया ने पीतल व चांदी के बढ़ते दामों से लड्डू गोपाल की मूर्ति व झूले की बिक्री में कमी बताई। बिसाती बाजार में राखी की दुकान लगाने वाले छक्कीलाल वर्मा ने बारिश व महंगाई से राखी की बिक्री कम होने की जानकारी दी। बिसाती बाजार के दुकानदार राजाराम अग्रवाल ने शक्कर की बढ़ती कीमत से बिक्री में कमी बताई।


बड़ाबाजार में स्थित भूतनाथ किराना स्टोर के अमन गुप्ता ने बादाम, काजू, गरी, मखाने और पिस्ता के दामों में वृद्धि से बिक्री पर असर बताया। कांग्रेसी नेत्री नीता अग्रवाल, गृहिणी रीना भार्गव और दीपक यादव ने महंगाई के चलते केवल जरूरी पूजन सामान खरीदने की बात कही। पुरानी नझाई निवासी सूरज नगरिया ने बताया कि वह 25 साल से व्रत रख रहे हैं। उनके छोटे भाई शिवम नगरिया के साथ पूरा परिवार भी व्रत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed