फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Before a year, the BSP again changed the district president, Phule took charge

Jhansi: एक साल से पहले बसपा ने फिर बदला जिलाध्यक्ष, फूले को कमान, दो साल में बदले जा चुके 11 जिलाध्यक्ष

Sat, 18 Apr 2026 11:08 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 18 Apr 2026 11:08 AM IST
सार

नए जिलाध्यक्ष बीडी फूले पिछला महापौर चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी के दूसरे पदों पर भी वह काम कर चुके हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भीतरी गुटबाजी में अंकुश लगने की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Before a year, the BSP again changed the district president, Phule took charge
बीडी फूले, झांसी बसपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विधानसभा चुनाव करीब आने के बावजूद बसपा में संगठनात्मक फेरबदल जारी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से बृजेश कुमार की एक साल पूरा करने से पहले विदाई हो गई है। उनकी जगह बीडी फूले को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, ललितपुर एवं जालौन के जिलाध्यक्ष बरकरार रखे गए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद से बसपा के स्थानीय संगठन में घमासान छिड़ा है। नतीजतन करीब दो साल के भीतर 11 जिलाध्यक्ष बदले जा चुके। पिछले साल अप्रैल में पवन चौधरी को हटाकर मदन लाल अहिरवार को जिलाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन, 24 घंटे के भीतर उनको हटाकर 30 अप्रैल को बृजेश कुमार को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। बृजेश का करीब 11 महीने का कार्यकाल पिछले दो साल के दौरान सबसे लंबा रहा। हालांकि एक साल पूरा होने से कुछ दिन पहले ही हटा दिया गया। नए जिलाध्यक्ष बीडी फूले पिछला महापौर चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी के दूसरे पदों पर भी वह काम कर चुके हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भीतरी गुटबाजी में अंकुश लगने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed