फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bees attack Tara Mai temple...family from Indore becomes victim, admitted to hospital

Jhansi: तारा माई मंदिर पर मधुमक्खियाें का हमला...इंदौर से आया परिवार हुआ शिकार, अस्पताल में भर्ती

Sun, 28 Sep 2025 05:20 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Sep 2025 05:20 PM IST
सार

इंदौर से आए श्रद्धालु बाबूलाल ने बताया पूजा पाठ का कार्यक्रम पूरा हो गया था। खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एकाएक मधुमक्खियाें ने उन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Bees attack Tara Mai temple...family from Indore becomes victim, admitted to hospital
अस्पताल में घायल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के बरुआसागर से सटे हुए एमपी निवाड़ी जिले में स्थित तारा माई मंदिर पर इंदौर से परिवार पूजा पाठ करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान मधुमक्खियाें ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस 108 की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


इंदौर से आए श्रद्धालु बाबूलाल ने बताया पूजा पाठ का कार्यक्रम पूरा हो गया था। खाने की तैयारी कर रहे थे। हवन के धुआं निकालने से वहां पर एकाएक मधुमक्खियां ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मां की हालत ज्यादा खराब है। हमले में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर लाया गया। जहां से सभी गंभीर स्थिति में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हमले में 45 वर्षीय बाबूलाल माहोर, 55 वर्षीय गोमती बाई, 60 वर्षीय जमान प्रसाद, 38 वर्षीय अनीता, 40 वर्षीय उमेश, 8 वर्षीय कार्तिक माहोर, 13 वर्षीय गौरी माहोर, 12 वर्षीय नितिन घायल हुए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ओरछा के जंगल और आसपास के क्षेत्रों में मधुमक्खियों के छत्ते बड़ी संख्या में मौजूद हैं। मधुमक्खियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। धार्मिक स्थलों, पिकनिक स्पॉट और नदी किनारों पर अक्सर मधुमक्खियों के झुंड हमला कर देते हैं, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed