फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi becomes the choice of domestic tourists, included in top-5 cities; Agra was also defeated

लुभा रही खूबसूरती: घरेलू पर्यटकों की पसंद बना अपना झांसी, टॉप-5 शहरों में हुआ शामिल; आगरा को भी पछाड़ा

Thu, 28 Sep 2023 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Sep 2023 12:54 PM IST
सार

पर्यटकों को लुभाने में झांसी ने ताजमहल को लेकर दुनिया में मशहूर आगरा तक को पछाड़ दिया है। झांसी की पहचान रानी लक्ष्मीबाई के नाम से होती है। रानी की वीरता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। झांसी भारतीय इतिहास के समृद्ध शहरों में से एक है।

विज्ञापन
Jhansi becomes the choice of domestic tourists, included in top-5 cities; Agra was also defeated
झांसी का किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी समेत बुंदेलखंड की खूबसूरती पर्यटकों को खूब भा रही है। इसीलिए घरेलू पर्यटकों की पसंद वाले टॉप-5 शहरों में झांसी शामिल हो गया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की इस साल की रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती है।
विज्ञापन


पर्यटकों को लुभाने में झांसी ने ताजमहल को लेकर दुनिया में मशहूर आगरा तक को पछाड़ दिया है। झांसी की पहचान रानी लक्ष्मीबाई के नाम से होती है। रानी की वीरता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। झांसी भारतीय इतिहास के समृद्ध शहरों में से एक है।
विज्ञापन


यहां की वास्तुकला इतिहास प्रेमियों के बीच बहुत पसंद की जाती है। एकांत और खूबसूरत वातावरण तलाशने वाले लोगों को भी यह जगह खूब पसंद आती है। हालांकि, ज्यादातर लोग यहां रानी लक्ष्मीबाई का किला देखने के लिए आते हैं। साथ ही रानी महल, राजा गंगाधर राव की समाधि स्थलों पर भी खूब पर्यटक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास के पन्नों में वीरता की नगरी के तौर पर दर्ज झांसी में दिनों दिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। यूपी पर्यटन विभाग की सालाना रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि करती है। बड़े शहरों को पछाड़ते हुए झांसी पर्यटकों की पसंद वाला यूपी के पांचवां शहर बन गया है। 

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने बताया कि झांसी में साल भर में 1.65 करोड़ घरेलू पर्यटक घूमने के लिए आए हैं। गत वर्षों की रिपोर्ट देखेंगे तो पता चलेगा कि हर साल संख्या में तेजी
के साथ इजाफा हो रहा है।

एक तरफ रामराजा की तो दूसरी तरफ मां पीतांबरा की नगरी
झांसी में घरेलू पर्यटकों के आने की बड़ी वजह मध्य प्रदेश से सटे दो धार्मिक शहर भी हैं। शहर के एक तरफ ओरछा में रामराजा सरकार हैं तो दूसरी तरफ दतिया में मां पीतांबरा। ओरछा और दतिया दोनों जगहों पर दर्शन करने के लिए स्थानीय ही नहीं, विदेशी पर्यटकों का भी खूब भीड़ उमड़ती है। ओरछा में शीशमहल और बेतवा नदी की खूबसूरती भी पर्यटकों को लुभाती है। इसके अलावा झांसी का सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा, पहूज समेत माताटीला बांध पर भी पर्यटक खूब आते हैं। 

ये है स्थिति
शहर पर्यटक आए
वाराणसी 7.16 करोड़
मथुरा 6.52 करोड़
प्रयागराज 2.60 करोड़
अयोध्या 2.39 करोड़
झांसी 1.65 करोड़
आगरा 1.01 करोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed