फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BDC member troubled by debt committed suicide, had taken the money to get his wife treated

Jhansi: कर्ज से परेशान बीडीसी सदस्य ने दे दी जान, पत्नी का इलाज कराने लिया था

Tue, 19 Aug 2025 12:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 19 Aug 2025 12:05 PM IST
सार

इलाज में काफी पैसा खर्च हो जाने से लवकुश को कर्ज लेना पड़ा। गांव के लोगों से ऊंची ब्याजदर पर कर्जा लिया था। पैसा न चुका पाने से वह परेशान रहता था।

विज्ञापन
Jhansi: BDC member troubled by debt committed suicide, had taken the money to get his wife treated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरगांव थाने के जरयाई गांव निवासी बीडीसी सदस्य लवकुश वंशकार (39) ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी पत्नी रानी देवी पिछले नौ माह से गंभीर रूप से बीमार थी। इलाज में काफी पैसा खर्च हो जाने से लवकुश को कर्ज लेना पड़ा। गांव के लोगों से ऊंची ब्याजदर पर कर्जा लिया था। पैसा न चुका पाने से वह परेशान रहते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


लवकुश चिरगांव ब्लॉक में बीडीसी सदस्य थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी रानी करीब नौ महीने से रीढ़ की हड्डी के रोग से परेशान थीं। उनका ग्वालियर में उपचार चल रहा था। इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इलाज में करीब पांच लाख रुपये खर्च हो गए। लवकुश ने कर्ज भी ले लिया था। पत्नी की बीमारी और कर्जा से लवकुश परेशान थे। रविवार शाम वह बाजार गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर उन्हें उल्टियां हुई। अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों के पूछने पर उन्होंने जहर निगलने की बात बताई। परिजन तुरंत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की। उपचार के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (मोंठ) अजय श्रोतिय का कहना है कि पत्नी के बीमार रहने से वह अवसाद में थे। कर्ज भी उन्होंने लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed