{"_id":"66760fa12e4b14b6aa063ea4","slug":"jhansi-banda-jhansi-memu-will-not-run-from-22nd-to-30th-other-trains-will-also-be-affected-jhansi-news-c-11-jhs1002-337594-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 22 से 30 तक नहीं चलेगी झांसी-बांदा-झांसी मेमू, अन्य ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 22 से 30 तक नहीं चलेगी झांसी-बांदा-झांसी मेमू, अन्य ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बांदा के बीच रेल ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा है। ऐसे में रेलवे ने इस मार्ग पर संचालित होने वाली झांसी-बांदा-झांसी मेमू को 22 से 30 जून तक नौ दिन निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस रेलमार्ग की अन्य मेमू ट्रेनों को एक दिन के लिए निरस्त किया है।
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-बांदा रेलमार्ग के टेहरका-रानीपुर-मऊरानीपुर स्टेशन पर दोहरीकरण में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। ऐसे में 22 से 30 जून तक झांसी-बांदा-झांसी मेमू निरस्त रहेगी। इसके अलावा 29 जून को झांसी-प्रयागराज मेमू, 30 जून को प्रयागराज-झांसी मेमू, 30 जून को झांसी-मानिकपुर मेमू और एक जुलाई को मानिकपुर-झांसी मेमू निरस्त रहेगी। हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस को 23 को 50 मिनट और 26 जून को 70 मिनट की देरी से वहीं, हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस 28 जून को 70 मिनट की देरी से चलेगी।
--
- 25 जून से चलेगी बिलासपुर-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस
झांसी। यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 जून से रेलवे ने बिलासपुर-अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को दोपहर एक बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस का संचालन अमृतसर 27 जून को प्रत्येक बुधवार और मंगलवार को किया जाएगा। यह गाड़ी दोपहर 1.10 बजे झांसी पहुंचेगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। संवाद