फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi bahu will be respect for america figer vaccine made

फाइजर वैक्सीन बनाने में भूमिका निभाने वाली झांसी की बहू का होगा सम्मान

Sat, 03 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jhansi bahu will be respect for america figer vaccine made
झांसी। अमेरिका की फाइजर वैक्सीन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली झांसी की बहू नेहा कोठारी को कांग्रेस पार्टी सम्मानित करेगी। इसके लिए नेहा से झांसी आने का समय पूछा गया है। कांग्रेस पार्टी बड़ा कार्यक्रम कर बुंदेलखंड के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को कार्यक्रम में बुलाएगी।
विज्ञापन

गुरसराय निवासी संदीप कोठारी के भाई सुदीप और उनकी पत्नी नेहा पिछले तीन सालों से अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह रहे हैं। नई दिल्ली के प्रीत विहार निवासी नेहा तीन साल से फाइजर कंपनी में बतौर सीनियर साइंटिस्ट कार्यरत हैं। उन्होंने फाइजर वैक्सीन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नेहा दस सदस्यीय रिसर्च टीम का हिस्सा रही हैं। जब सभी विभागों में वर्क फ्रॉम होम चल रहा था, तब उन्होंने रोज ऑफिस आकर दिन-रात मेहनत की। ताकि महामारी के इस दौर में लोगों को जल्द वैक्सीन मिल सके। अब फाइजर की वैक्सीन भी लॉन्च हो चुकी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने नेहा को सम्मानित करने का फैसला लिया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि नेहा ने झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड को गौरवान्वित किया है। इसलिए उनका सम्मान किया जाएगा। जब भी भारत आने की तारीख तय होगी, तब कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed