{"_id":"6906fde9bebd662c620f0d13","slug":"jhansi-babina-mla-files-report-against-four-for-tarnishing-his-image-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: छवि खराब करने के आरोप में बबीना विधायक ने चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट, दो यू ट्यूबर हुए नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: छवि खराब करने के आरोप में बबीना विधायक ने चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट, दो यू ट्यूबर हुए नामजद
Sun, 02 Nov 2025 12:15 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:15 PM IST
सार
पुलिस ने आकाश राठौर (उम्मीदों का प्रदेश उत्तर प्रदेश), नवकुंज समाचार, द एसएसआरएस चौपाल एवं विक्की शर्मा इज स्मार्ट सिटी झांसी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बबीना विधायक राजीव सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बबीना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा ने चार यूट्यूबर के खिलाफ बबीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आकाश राठौर (उम्मीदों का प्रदेश उत्तर प्रदेश), नवकुंज समाचार, द एसएसआरएस चौपाल एवं विक्की शर्मा इज स्मार्ट सिटी झांसी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विधायक राजीव ने पुलिस को बताया उन्होंने 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के जरिये बीडा के किसानों की समस्याएं बताई थीं। इन यूट्यूब चैनल संचालकों ने उनके पत्र को भ्रामक तरीके से अपने चैनल पर प्रसारित किया। अपनी ही सरकार के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा जैसी टैग लाइन के साथ अपने चैनल से सूचनाएं प्रसारित कीं। इससे उनकी छवि खराब हुई। निरीक्षक तुलसीराम पांडेय के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन कराई जा रही है।