फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ashok Goswami, a close aide of former SP MLA, comes out of jail on bail

Jhansi: जमानत पर जेल से बाहर आए पूर्व सपा विधायक के करीबी अशोक गोस्वामी, जमानतदारों का सत्यापन हुआ पूरा

Wed, 24 Dec 2025 07:44 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 24 Dec 2025 07:44 AM IST
सार

विशेष न्यायाधीश (एमपीएमएलए) जितेंद्र यादव की अदालत ने दो जमानतदारों मनीष गोस्वामी और अंकित गोस्वामी के चरित्र का सत्यापन कराने का आदेश दिया था। सोमवार की शाम सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हुई।

विज्ञापन
Jhansi: Ashok Goswami, a close aide of former SP MLA, comes out of jail on bail
जिला कारागार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डकैती व रंगदारी के मामले में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के करीबी अशोक गोस्वामी को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर जमानतदारों का सत्यापन चल रहा था। इस मामले के दो अन्य आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


पिछले माह मोंठ थाना क्षेत्र के सुजौन गांव निवासी फरियादी ने पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, अनिल यादव (मामा) के खिलाफ डकैती और रंगदारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके 18 दिन बाद एक अन्य आरोपी अशोक गोस्वामी का नाम भी दर्ज प्राथमिकी में जोड़ा गया और उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते आरोपी अशोक के वकील मनीष यादव ने उसे इस मामले में फंसाने की दलील देते हुए उसकी जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। अर्जी स्वीकार करते हुए विशेष न्यायाधीश (एमपीएमएलए) जितेंद्र यादव की अदालत ने दो जमानतदारों मनीष गोस्वामी और अंकित गोस्वामी के चरित्र का सत्यापन कराने का आदेश दिया था। सोमवार की शाम सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके साथ ही अशोक को सोमवार की शाम जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed