{"_id":"68b1930d5914c8fd1f0f404f","slug":"jhansi-angry-at-his-father-s-scolding-a-young-man-jumped-into-the-betwa-river-divers-are-searching-for-him-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पिता की डांट से नाराज युवक बेतवा नदी में कूदा, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पिता की डांट से नाराज युवक बेतवा नदी में कूदा, तलाश में जुटे गोताखोर
Fri, 29 Aug 2025 05:17 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 29 Aug 2025 05:17 PM IST
सार
पिता की डांट से नाराज होकर युवक ने बेतवा नदी में छलांग लगा दी है और गहरे पानी में जाकर लापता हो गया है।
विज्ञापन
अनिकेत
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूंछ थाना क्षेत्र में युवक ने एरच पुल से सैकड़ों फीट नीचे बेतवा नदी में छलांग लगा दी। बताया गया कि पिता की डाट से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया है। युवक की तलाश के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार एरच थाना क्षेत्र के ग्राम भदरवारा निवासी 21 वर्षीय अनिकेत बाल्मिकी को उसके पिता बृजबिहारी ने किसी बात को लेकर डांट-फटकार दिया। जिससे क्षुब्ध होकर शुक्रवार करीब 10 बजे वह घर से भाग गया। सुबह करीब 11 बजे वह पूंछ थाना क्षेत्र में एरच-पुल से बेतवा नदी में कूद गया। अधिक पानी होने से वह नदी में डूबकर लापता हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

युवक की खोजबीन करती पुलिस
- फोटो : संवाद
पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नदी में लापता युवक की तलाश के लिए नौकाओं के साथ स्थानीय गोताखोर और पुलिस बल को तैनात किया गया है।