फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi and Delhi tussle over operation of Khajuraho Vande Bharat

Jhansi News: खजुराहो वंदेभारत के संचालन को लेकर झांसी और दिल्ली में खींचतान

Fri, 15 Mar 2024 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Jhansi and Delhi tussle over operation of Khajuraho Vande Bharat
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर रेलवे में अंदरखाने खींचतान शुरू हो गई है। ट्रेन का संचालन दिल्ली मंडल के स्टाफ को सौंपने को लेकर झांसी के कर्मचारियों में आक्रोश है। टिकट चेकिंग संगठन और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ ने ट्रेन का संचालन झांसी मंडल के स्टाफ को सौंपने की मांग की है। मामला उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तक पहुंच चुका है।
रेलवे ने बुंदेलखंड को पहली वंदेभारत की सौगात दी है। ट्रेन के दिल्ली से खजुराहो और खजुराहो से दिल्ली के बीच संचालन का जिम्मा उत्तर रेलवे दिल्ली के स्टाफ को सौंपा गया। ट्रेन में उत्तर रेलवे दिल्ली का स्टाफ ही टिकट चेकिंग करेगा। इसे लेकर झांसी के रेलवे कर्मचारियों में रोष है। टिकट चेकिंग कर्मचारियों का कहना है कि दिल्ली का मंडल का स्टाफ पहले ही प्रीमियम ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन करता है। वहीं खजुराहो वंदेभारत को 658 किमी की दूरी तय करनी है। इसमें केवल 50 किमी का हिस्सा उत्तर रेलवे के क्षेत्र में आता है। जबकि 608 किमी का हिस्सा उत्तर मध्य रेलवे के पास है। ऐसे में ट्रेन काे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के स्टाफ को ही सौंपा जाए। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ ने इसे लेकर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

----------
17-18 घंटे काम करेगा स्टाफ
रेलवे कर्मचारियों का कहना है राजधानी और अन्य ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ के आराम का बंदोबस्त होता है। लेकिन वंदेभारत चेयरकार है। अगर दिल्ली का स्टाफ ट्रेन का संचालन करेगा तो उन्हें ट्रेन को दिल्ली से खजुराहो लाने और ले जाने के लिए लगातार 17-18 घंटे काम करना पड़ेगा। वहीं झांसी मंडल का स्टाफ ट्रेन को दिल्ली से झांसी और झांसी से खजुराहो लेकर जाएगा। वापसी में भी यही क्रम होगा। इससे स्टाफ पर काम का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
झांसी मंडल भारतीय रेल के महत्वपूर्ण मंडलों में से एक है। प्रीमियम ट्रेन वंदेभारत का अधिकांश क्षेत्र उत्तर मध्य रेलवे से होकर गुजरता है। ट्रेन भी बुंदेलखंड की है। इसलिए झांसी मंडल के स्टाफ इस ट्रेन के संचालन का जिम्मा सौंपा जाए। - संजय सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गनाइजेशन
-----------
वंदेभारत जैसी प्रीमियम ट्रेन के संचालन का जिम्मा झांसी मंडल के कर्मचारियों को सौंपा जाना चाहिए। यह बुंदेलखंड की प्रमुख ट्रेनों में से एक है। झांसी मंडल का स्टाफ इस ट्रेन का संचालन करेगा तो कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। इसके लिए जीएम को पत्र लिखा है। - भानु प्रताप सिंह चंदेल, मंडल सचिव, एनसीआरईएस
------------
डीआरएम से की मुलाकात
टिकट चेकिंग संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मांगों को लेकर डीआरएम से मुलाकात की। कर्मचारियों ने कहा कि फरीदाबाद में झेलम एक्सप्रेस से महिला यात्री का पांव फिसलने के मामले झांसी और ग्वालियर के स्टाफ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हाेेंने मुकदमा निरस्त कराने की मांग की। साथ ही वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन का जिम्मा झांसी मंडल के स्टाफ को सौंपने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर संजय सिंह, शिरीष उपाध्याय, राजीव शर्मा, एमके गौरी, प्रियंक पुरोहित मौजूद रहे।

--------------
वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन का जिम्मा झांसी मंडल के स्टाफ को मिलता है तो मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इस बारे में रेलवे बोर्ड को फैसला लेना है। बोर्ड के आदेश के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। - दीपक सिन्हा, डीआरएम, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed