{"_id":"68aad58c6d7d5e152305c8c7","slug":"jhansi-alumni-hugged-each-other-in-the-university-mp-announced-to-give-rs-5-crore-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: यूनिवर्सिटी में पुरातन छात्र मिले गले, सांसद ने की 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: यूनिवर्सिटी में पुरातन छात्र मिले गले, सांसद ने की 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा
Sun, 24 Aug 2025 02:34 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:34 PM IST
सार
शामिल होने के लिए देश के हर हिस्से से आए पुरातन छात्र यादें ताजा होने पर उत्साहित दिखे व दोस्तों और परिजनों संग फोटो खिंचाई।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पुरातन छात्र मिलन समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुदेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को पुरातन छात्र मिलन समारोह हुआ। इसमें शामिल होने के लिए देश के हर हिस्से से आए पुरातन छात्र यादें ताजा होने पर उत्साहित दिखे व दोस्तों और परिजनों संग फोटो खिंचाई। किसी ने अपने घनिष्ठ दोस्त से हाथ मिलाने के साथ कंधे से लगाया तो कोई बोले, ओए तुम तो पूरा बदल गए। वहीं, मुख्य अतिथि बतौर पधारे सांसद अनुराग ने कहा पूर्व छात्र विरासत और गौरव होते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
मुख्य अतिथि सांसद एवं विश्वविद्यालय पुरातन छात्रसंघ के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि पुरातन छात्र का योगदान केवल संस्थान तक सीमित नहीं रहता। समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका होती है। अध्यक्षता कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों की रचनात्मक भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने दो वर्ष में विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट व प्रदर्शन पुरातन छात्रों के साथ साझा किए।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पुस्तकालय के महानिदेशक अजय प्रताप सिंह तथा सहायक श्रम आयुक्त उपेंद्रनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक योगदान और पूर्व छात्रों की उपलब्धियां की सराहना की। कुलसचिव राज बहादुर एवं वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किया। समारोह का शुभारंभ प्रोफेसर पूनम पुरी समन्वयक पुरातन छात्र संघ के स्वागत भाषण से हुआ। संचालन डॉक्टर शिल्पा मिश्रा ने किया। डॉ संजीव श्रीवास्तव ने आभार जताया।
विज्ञापन
सभी पूर्व छात्र अपने-अपने विभागों में पहुंचे अपने शिक्षक और वर्तमान विद्यार्थियों से मिले और अपने पुराने दिनों की स्मृतियों को साझा किया। शाम को सेल्फी पॉइंट पर पूर्व छात्रों ने परिजनों और सहकर्मियों के साथ यादगार तस्वीरें ली। समापन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या एवं ओपन माइक कार्यक्रम से हुआ। इसमें पूर्व छात्रों व विद्यार्थियों ने हुनर से मंत्र मुग्ध कर दिया।