{"_id":"6689a210d3bf41421702e573","slug":"jhansi-alcoholic-addicted-son-beats-elderly-father-to-death-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : नशेड़ी बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला, 20 घंटे तक कमरे में बंद रहा शव के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : नशेड़ी बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला, 20 घंटे तक कमरे में बंद रहा शव के साथ
Sun, 07 Jul 2024 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:29 AM IST
सार
बेटा नशे का आदी था। पिता के शव को लेकर पूरी रात वह कमरे में बंद रहा। शनिवार रात पड़ोस के लोगों ने जब बुजुर्ग का शव देखा तब इस वारदात का पता चला।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छनियापुरा मोहल्ले में बुजुर्ग पिता की उसके इकलौते बेटे ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटा नशे का आदी था। पिता के शव को लेकर पूरी रात वह कमरे में बंद रहा। शनिवार रात पड़ोस के लोगों ने जब बुजुर्ग का शव देखा तब इस वारदात का पता चला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली के छनियापुरा मोहल्ला निवासी गोपाल अहिरवार (60) पुत्र रामदास परिवार के साथ छनियापुरा मोहल्ला में रहते थे। पत्नी शंकुलता के हाथ में फ्रैक्चर होने से वह बेटी के साथ ताल बेहट चली गई थीं। बेटा आशीष (25) ही पिता के साथ रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि आशीष आपराधिक प्रवृत्ति के साथ ही नशे का आदी है। इस वजह से मोहल्ले के लोग उससे बचते थे। अक्सर वह शराब के नशे में परिजनों से मारपीट करता था।
विज्ञापन
घर में किसी के न होने से खाना नहीं बनता था। शुक्रवार शाम पड़ोस में रहने वाली पिस्सा ने खाना बनाकर गोपाल को खिला दिया। इससे आशीष नाराज हो गया। रात में शराब के नशे में पिता गोपाल की बेरहमी से पिटाई करने लगा। पड़ोसियों ने मुताबिक रात करीब बारह बजे तक गोपाल के चीखने-चिल्लाने की आवाज आती रही। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई।
विज्ञापन
शनिवार पूरे दिन घर से आशीष बाहर नहीं निकला। शनिवार रात करीब आठ बजे उसके निकलने पर पड़ोसियों ने बिस्तर पर गोपाल की लाश पड़ी देखी। सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह पहुंच गए। फॉरेसिंक टीम को भी बुला लिया गया। गोपाल के शरीर में चोट के निशान मिले। कपड़ों में लगा खून सूख चुका था। आशंका जताई जा रही कि करीब बीस घंटे पहले गोपाल की जान चली गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।