{"_id":"6221ca3a5b1b8e2a9e017305","slug":"jhansi-aksendra-is-helping-students-trapped-in-ukraine-after-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: वतन वापसी के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद कर रहे हैं अक्षेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: वतन वापसी के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद कर रहे हैं अक्षेंद्र
Fri, 04 Mar 2022 01:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:43 PM IST
सार
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ छात्रों की वतन वापसी हो चुकी है और अब वो वहां फंसे छात्रों की जो भी मदद हो सकती है उसे करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे नई बस्ती निवासी अक्षेंद्र बादल बुधवार को अपने घर वापस लौटे हैं। हंगरी के रास्ते उनका भारत आना हुआ है। हंगरी पहुंचने में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि घंटों पानी तक नहीं मिल पाया था। वहां फंसे अन्य छात्रों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अक्षेंद्र ने ‘सपोर्ट यूक्रेन स्टूडेंट्स’ के नाम से वॉट्सएप ग्रुप बनाया है।
विज्ञापन
इसमें यूक्रेन में फंसे हुए पंद्र मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों को उन्होंने जोड़ रखा है। ग्रुप के जरिये छात्रों को जानकारी दी जा रही है कि किस तरह से वे सुरक्षित ढंग से यूक्रेन से निकलें। छात्रों को सुरक्षित रास्ते बताए जा रहे हैं। इसके अलावा वापसी की अन्य प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
अक्षेंद्र ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से यूक्रेन में हैं। इससे उन्हें वहां की अच्छी समझ हो गई है। इसके अलावा जब वे वहां फंसे हुए थे, तब उनकी मदद को भी कई सारे लोग आगे आए थे। यहां तक कि हंगरी के एक दोस्त ने उन्हें अपनी सिम तक दे दी थी। ऐसे में दूसरे छात्रों की मदद करना उनका फर्ज बनता है।
विज्ञापन