फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Akhilesh said- Keshav Prasad is not Deputy Chief Minister, he is doing job

झांसी : अखिलेश ने कहा- केशव प्रसाद उप मुख्यमंत्री नहीं, कर रहे हैं नौकरी; अपने मन से कुछ भी नहीं कर सकते

Tue, 27 Dec 2022 01:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Dec 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Akhilesh said- Keshav Prasad is not Deputy Chief Minister, he is doing job
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई

झांसी दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निशाने पर योगी सरकार रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वीकार करना होगा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार है, तभी कानून व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा कि वह डिप्टी सीएम नहीं , बल्कि नौकरी कर रहे हैं। वह अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकते, नौकरी करनी है तो मुखिया की भाषा बोलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर सहित अन्य जिलों की घटनाएं बताती हैं कि कानून व्यवस्था के हालात क्या हैं। प्रदेश की सरकार को मानना पड़ेगा कि उनके राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, पुलिस वसूली में लिप्त है। केशव मौर्य के सवाल पर कहा कि मौर्य जानते हैं कि वह पिछड़ों को न्याय नहीं दिला सकते, ज्यादा बोलेंगे तो अभी उनका विभाग छिना है, फिर कुर्सी भी छिन जाएगी। अखिलेश ने कहा कि सरकार बुनियादी मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार नहीं है। व्यापारी दुखी हैं, अब उन्होंने सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed