{"_id":"6a02ddd969c215b0fb00442a","slug":"jhansi-after-returning-from-duty-a-prd-worker-committed-suicide-by-hanging-himself-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ड्यूटी से लौटने के बाद पीआरडी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, सीपरी बाजार थाने में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ड्यूटी से लौटने के बाद पीआरडी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, सीपरी बाजार थाने में थी तैनाती
Tue, 12 May 2026 01:29 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 12 May 2026 01:29 PM IST
सार
सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
पीआरडी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान।
- फोटो : Freepik
विस्तार
थाना सीपरी बाजार के आरी गांव निवासी एवं पीआरडी कर्मी गंगाराम पाल (48) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी इंद्रा के घर लौटने पर गंगाराम का शव फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने बताया कि गंगाराम करीब 26 वर्षों से पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) में काम करते थे। इन दिनों सीपरी बाजार थाने में उनकी तैनाती थी। बूढ़ा पुल के पास उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार को ड्यूटी से लौटकर घर आए। दोनों बेटे घर के बाहर थे। पत्नी भी बाहर गई थी। करीब एक घंटे बाद उसके लौटने पर गंगाराम का कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे खोला। अंदर उसका शव गमछे के सहारे फंदे से लटका था। गंगाराम के दोनों बेटे मौसम और अंशुल प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसकी मौत से इंद्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। मामले की जांच कराई जा रही है।