{"_id":"69f2fec81ba8973cc5050fb7","slug":"jhansi-after-four-days-the-vice-president-of-the-bookie-board-was-removed-from-his-post-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: भाजपा ने चार दिन बाद पद से हटाया सट्टेबाज मंडल उपाध्यक्ष, जेल में बंद है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: भाजपा ने चार दिन बाद पद से हटाया सट्टेबाज मंडल उपाध्यक्ष, जेल में बंद है आरोपी
Thu, 30 Apr 2026 12:33 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:33 PM IST
सार
सट्टेबाजी गिरोह का सरगना हरेंद्र परिहार को पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष पद से हटाने में भाजपा नेताओं को चार दिन लग गए। उसे 25 अप्रैल को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सबसे पीछे शर्ट पहने हएु हरेंद्र परिहार।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सट्टेबाजी गिरोह का सरगना हरेंद्र परिहार को पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष पद से हटाने में भाजपा नेताओं को चार दिन लग गए। उसे 25 अप्रैल को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी भी पकड़े गए। इसके बाद कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। तब से तीनों आरोपी जेल में ही हैं।
मंडल उपाध्यक्ष के पकड़े जाने के बाद अमर उजाला ने यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेता के पकड़े जाने की वजह से लोगों ने नाराजगी जताई लेकिन, पार्टी नेता उसे पद से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। चार दिन बाद बुधवार को प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार कुशवाहा ने आखिरकार पत्र जारी करके आरोपी मंडल उपाध्यक्ष को पद से हटा दिया। अध्यक्ष ने उसकी नियुक्ति की भी खुद से जिम्मेदारी ली है।