{"_id":"6a1a391fd43ea1e26a0bd09b","slug":"jhansi-after-drinking-tea-a-d-pharma-student-hanged-himself-and-committed-suicide-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चाय पीने के बाद डी फार्मा छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड की वजह नहीं बता सके परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चाय पीने के बाद डी फार्मा छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड की वजह नहीं बता सके परिजन
Sat, 30 May 2026 06:41 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 30 May 2026 06:41 AM IST
सार
आर्यन इलाहाबाद बैंक चौराहे पर स्थित एक गेमिंग स्टूडियो में काम करता था। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्सा के डेली गांव में 21 वर्षीय डी फार्मा छात्र आर्यन श्रीवास्तव ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह चाय पीने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
परिजनों ने बताया कि उसके पिता प्रदीप श्रीवास्तव घर में ही जनरल मर्चेंट चलाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे मां आराधना ने सभी के लिए चाय बनाई। आर्यन ने भी सभी के साथ चाय पी। इसके बाद पिता दुकान खोलने के लिए नीचे चले गए जबकि मां घरेलू काम में व्यस्त हो गईं। करीब आधे घंटे बाद मां के वापस लौटने पर आर्यन कमरे के भीतर रस्सी के सहारे लटका मिला। यह देखकर मां चीख उठी। उन्होंने उसे नीचे उतारने की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर पिता प्रदीप भी आ गए। उसे फंदे से उतारकर परिजन तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन इलाहाबाद बैंक चौराहे पर स्थित एक गेमिंग स्टूडियो में काम करता था। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।