{"_id":"697cf43bc81b1f835805836c","slug":"jhansi-after-a-dispute-with-his-wife-he-committed-suicide-by-hanging-himself-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पत्नी से विवाद होने पर फंदा लगाकर दे दी जान, शराब पीने को लेकर होता था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पत्नी से विवाद होने पर फंदा लगाकर दे दी जान, शराब पीने को लेकर होता था झगड़ा
Fri, 30 Jan 2026 11:41 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:41 PM IST
सार
पवन शराब का आदी था। नशे में घर आने पर पत्नी से विवाद हुआ और रात करीब 11 बजे उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
विस्तार
शराब पीने को लेकर बृहस्पतिवार रात दंपती के बीच हुए विवाद में पति फंदे से झूल गया। उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उल्दन थाना क्षेत्र के गांव पचवारा में रहने वाला पवन विश्वकर्मा (26) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके मामा मुकुंदीलाल ने बताया कि भांजा पवन इन दिनों मध्य प्रदेश के निवाड़ी में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। वह पत्नी रुचि और बेटियां माही (10), जीविका (7) व रिया (3) के साथ किराये के मकान में रहता था। पवन शराब का आदी था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात में पवन नशे में घर आया। पत्नी से उसका विवाद हो गया। रात करीब 11 बजे पवन ने फंदा लगा लिया। पत्नी जब नींद से जागी तो पति को फंदे पर झूलता देख चीख पड़ी। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से फंदे से पवन को उतारकर मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।