{"_id":"63ef314dee610d00890f4484","slug":"jhansi-acciden-youngster-died-in-a-road-accident-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Accident: दुकान पर चाय पी रहे युवक को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Accident: दुकान पर चाय पी रहे युवक को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत
Fri, 17 Feb 2023 01:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:18 PM IST
सार
कार ने संतोष को अपनी चपेट में ले लिया। संतोष गंभीर रूप से घायल हो। चाय की दुकान में कार के घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरी तरह घायल हो जाने से संतोष की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी-ललितपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने चाय की दुकान पर चाय पी रहे युवक को रौंदा डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक कानपुर के बर्रा स्थित विश्व बैंक कॉलोनी निवासी संतोष पांडेय (38) यहां राजगढ़ में एक दुकान में काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने साथी के साथ हाईवे के पास स्थित एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। उसी दौरान ललितपुर की ओर से आ रही बोलोरो अचानक अनियंत्रित हो गई और चाय की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
कार ने संतोष को अपनी चपेट में ले लिया। संतोष गंभीर रूप से घायल हो। चाय की दुकान में कार के घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरी तरह घायल हो जाने से संतोष की मौके पर मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर भाग निकला। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन