फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi AC coach of Visakhapatnam-bound Swarn Jayanti Express broke down

हाय गर्मी: चार बड़े स्टेशन... 700 किलोमीटर तक का सफर, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का एसी फेल होने से झुलसे यात्री

Wed, 22 May 2024 08:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 May 2024 08:24 PM IST
सार

आज स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का एसी फेल हो गया। जिसकी वजह से सात सौ किलोमीटर तक यात्री गर्मी में झुलस गए।
 

विज्ञापन
Jhansi AC coach of Visakhapatnam-bound Swarn Jayanti Express broke down
ट्रेन का एसी हुआ फेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशाखापट्टनम को जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के एसी कोच का एसी खराब हो जाने से यात्री दिल्ली से भोपाल तक भीषण गर्मी में जुझलस गए। यात्रियों ने झांसी स्टेशन पर कोच बदलने को हंगामा करते हुए ट्रेन की कई बार चेन पुलिंग की लेकिन, कोई राहत नहीं मिली। झांसी रेल प्रशासन ने यात्रियों को समझा बुझाकर भोपाल में कोच बदलने का भरोसा दिलाते हुए यहां से भी ट्रेन को रवाना कर दिया। इस दौरान ट्रेन पचास मिनट की देरी से रवाना हुई। 

विज्ञापन


बुधवार को हजरत निजामुद्दीन से चलकर विशाखापट्टन जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के एसी कोच बली-6 का एसी ट्रेन के दिल्ली से चलने के बाद ही खराब हो गया। यात्रियों को लगा कि कर्मचारी उसे ठीक कर देंगे लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद जब ट्रेन मथुरा पहुंची तो यहां से आगरा में कोच बदलने की बात कहते हुए ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया। आगरा पहुंचने पर भी कोच नहीं बदला गया। यहां से झांसी में कोच बदलने का दिलासा देकर ट्रेन चला दी गई।
विज्ञापन


ट्रेन जब सुबह 11.55 बजे झांसी पहुंची तो यात्रियों को राहत यह थी कि झांसी में तो कोच बदल ही दिया जाएगा। लेकिन, यहां से भी ट्रेन को चला दिया गया। यहां पहले से गुस्साए यात्रियों को राहत नहीं मिली तो उन्होंने प्लेटफॉर्म पर ही चेन पुलिंग कर उसे रोक दिया। रेल प्रशासन ने यात्रियों को समझाते हुए फिर ट्रेन चलाई तो गुस्साए यात्रियों ने हंगामा करते हुए फिर से चेन पुलिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, झांसी में भी यात्रियों को राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया। हंगामे के बीच ट्रेन 50 मिनट झांसी स्टेशन पर ही खड़ी रही। मंडल के जनसपंर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन का एसी दिल्ली से चलने के दौरान की खराब हुआ है। जिन यात्रियों को असुविधा हुई है, उन्हें किराये का बाकी पैसा वापस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed