फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Aam Aadmi Party held a foot march; party workers staged a protest while raising slogans.

Jhansi: आम आदमी पार्टी ने निकाला पैदल मार्च, कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 09:13 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 20 Jul 2026 09:13 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने गांधी उद्यान से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकला। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की।
 

विज्ञापन
Jhansi: Aam Aadmi Party held a foot march; party workers staged a protest while raising slogans.
प्रदर्शन करते आप पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद।

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को गांधी उद्यान से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकला। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि नीट पेपर लीक मामले से मानसिक तनाव झेल रहे छात्रों को न्याय मिले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। दुख की बात है कि केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्री को बचाने के लिए उनसे बात करना तो दूर एक ट्वीट तक नहीं किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया, यह कार्रवाई केवल इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने 20 जुलाई को संसद सत्र शुरू होने पर संसद मार्च की घोषणा की थी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, छात्र विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed